रायपुर में गणेश विसर्जन के लिए रूट तय, कुंड में विसर्जन की व्यवस्था, 9 से 12 सितंबर तक विसर्जन

Date:

रायपुर : राजधानी में दो सालों से झांकियां नहीं निकाली जा रही थीं। इस बार भव्य झांकियां शहर में देखने को मिल सकती हैं। रायपुर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने निगम के तीनों अपर आयुक्तों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इस समिति में अधीक्षण अभियंता बीआर अग्रवाल, नगर निवेश सहायक अभियंता निशीकांत वर्मा, जोन 8 कमिश्नर अरुण ध्रुव, जोन 6 कमिश्नर नेतराम चंद्राकर, उपायुक्त स्वास्थ्य एके हालदार एवं कार्यपालन अभियंता जल बीएल चंद्राकर शामिल हैं। ये अफसर विसर्जन की व्यवस्था संभालेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने रूट तय कर दिया है। गणेश उत्सव समितियों के साथ इसे लेकर जल्द ही एक बैठक कर प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था के बंदोबस्त भी तय करेगा। तय रूट के मुताबिक झांकियां शारदा चौक की तरफ से निकलेंगी, वहीं लाखेनगर से महादेव घाट रिंग रोड तक वन वे ट्रैफिक रहेगा।

खारुन नदी में किसी भी सूरत में प्रतिमाओं को विसर्जित नहीं किया जाएगा। नदी के किनारे निर्मित विसर्जन कुंड में नगर निगम गणेश विसर्जन का बंदोबस्त कर रहा है। प्रतिमाओं के विसर्जन की प्रशासनिक व्यवस्था के लिए 9 सितम्बर से 12 सितम्बर तक प्रशासनिक अमला मौजूद रहेगा। जोनवार प्रशासनिक व्यवस्था के लिए सभी जोन कमिश्नरों, जोन कार्यपालन अभियंताओं, सहायक अभियंताओं, उप अभियंताओं, समयपालों, श्रमिकों की ड्यूटी लगाई है। महादेव घाट पर पुलिस और निगम के अफसरों के लिए पंडाल, लाइट, माइक, इमरजेंसी के लिए गोताखोर और मेडिकल टीम का बंदोबस्त किया जा रहा है।

10 या 11 सितंबर को शहर में झांकी निकाली जा सकती है। इनमें शहर की बड़ी गणेश प्रतिमाएं होंगी। राजनांदगांव और दुर्ग से भी झांकियां शामिल होंगी। झांकियां शारदा चौक से शुरू होंगी। शारदा चौक से जयस्तंभ, कोतवाली, सदर बाजार, सत्ती बाजार, कंकाली तालाब, पुरानी बस्ती थाना चौक, लिलि चौक, लाखेनगर, सुंदर नगर, महादेव घाट रिंग रोड होते हुए रायपुरा महादेव घाट के पास निर्मित विसर्जन कुंड स्थल में जाकर विसर्जित की जाएंगी। लाखेनगर चौक से महादेव घाट रिंग रोड तक वन वे ट्रैफिक रहेगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related