DHANUSH’S POLITICAL ENTRY: Will the renowned South superstar Dhanush enter politics?
DHANUSH POLITICAL ENTRY: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष के राजनीति में कदम रखने की चर्चा जोरों-शोरों पर है.
साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक धनुष ने अपने फैंस द्वारा आयोजित एक ब्लड डोनेशन कैंप के दौरान प्रशंसकों से अपनी एकजुटता का इस्तेमाल जनसेवा और समाज सुधार के कार्यों में करने की अपील की।
उनके इस बयान के बाद यह अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या धनुष भी ‘थलपति’ विजय की तरह राजनीति में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान फैंस को संबोधित करते हुए धनुष ने कहा, धनुष ने फैंस से कहा- एक ही जगह पर इतने सारे लोग जमा हुए हैं.
इस तरह की एकजुटता में बहुत बड़ी ताकत होती है. हमें इस एकजुटता को एक मकसद देना चाहिए. सिर्फ ऑडियो लॉन्च और मीट-अप्स तक सीमित रहने के बजाय, हमें और ज्यादा भलाई के काम करने चाहिए. अपने इलाके के लोगों और अपने आसपास रहने वाले परिवारों की जरूरतों को समझें और जिस तरह भी मुमकिन हो उनकी मदद करें.
आप उनके लिए जो भी मदद कर सकते हैं करिए. मैं आप सभी पर और भी ज्यादा गर्व करना चाहता हूं. मुझे यकीन है कि आप ऐसा करें
