KANKER MALARIA NEWS: कांकेर में मलेरिया से 2 छात्रों की मौत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KANKER MALARIA NEWS: Two students die of malaria in Kanker!

 

KANKER MALARIA NEWS: छत्तीसगढ़ के कांकेर में मलेरिया से सरकारी हॉस्टल में पिछले 2 दिनों में 2 स्टूडेंट्स की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य हॉस्टल में रहने वाले 11 छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन घटनाओं के जिले में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।

प्रभावित हॉस्टल और आसपास के गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें कैंप लगाकर लोगों की जांच कर रही हैं। मरीजों का इलाज जारी है। सभी हास्टल्स में निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सरकारी हॉस्टल में डोमाहर्रा की रहने वाली 3 सगी बहनों को तेज बुखार होने पर शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें 9 साल की करीना विश्वकर्मा की 25 जुलाई को इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी दोनों बहनों का इलाज जारी है।

मर्दापोटी बॉयस हॉस्टल में कई छात्रों को बुखार और सिरदर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद जांच में 4 छात्र मलेरिया पॉजिटिव मिले। इनमें 9 साल के छात्र सुभाष कुमेटी की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे घर ले गए थे। रविवार, 26 जुलाई की सुबह हालत गंभीर होने पर उसे दोबारा जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related