एकतरफा प्यार में 16 साल की लड़की पर गोली चलाने वाला गिरफ्तार, CCTV में कैद हुई थी वारदात

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली: दिल्ली के संगम विहार इलाके में 11वीं की छात्रा को गोली मारने वाला मुख्य आरोपी अमानत अली को गिरफ्तार कर लिया गया है. मेरठ के रहने वाले अमानत अली के 2 साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं. गोली एकतरफा प्यार में चलाई गई थी, गोली लगने से लड़की जख्मी हो गई थी. वारदात की सीसीटीवी फुटेज सामने आई हैं.

दक्षिणी दिल्ली की डीसीपी बेनिता मेरी जैकर के मुताबिक, 25 अगस्त को करीब 3.45 बजे संगम विहार इलाके में 16 साल की एक लड़की को गोली लगने की जानकारी मिली थी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला की लड़की के कंधे में एक गोली लगी है. पीड़िता को बत्रा अस्पताल रैफर कर दिया गया, जहां उसका बयान दर्ज किया गया.

देवली रोड स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा ने बताया कि जब वह स्कूल से घर आ रही थी तो उसे लगा कि मोटरसाइकिल पर तीन लड़के उसका पीछा कर रहे हैं. जब वह संगम विहार के बी ब्लॉक में पहुंची तो एक लड़के ने पिस्टल से पीछे से उसे गोली मार दी. उसके बाद मोटरसाइकिल पर सवार सभी वहां से फरार हो गए. पीड़िता ने साथ ही बताया कि अमानत अली नाम के लड़के के वह करीब 2 साल से संपर्क में थी. लेकिन 4-5 महीने से वह उससे बात नहीं कर रही थी. जिसके बाद से वह लगातार उसका पीछा कर रहा था.

आरोपी बॉबी को संगम विहार के K ब्लॉक से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर दूसरे आरोपी पवन उर्फ ​​सुमित को भी संगम विहार से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि पीड़िता तीसरे आरोपी अमानत अली के संपर्क में 2 साल पहले सोशल मीडिया के जरिए आई थी. उसने 5-6 महीने पहले से उससे बात करना बंद कर दिया था. लड़की की इस हरकत से वह नारा था. अमानत अली ने आरोपी बॉबी और पवन से संपर्क किया और उनकी मदद से अपनी योजना को अंजाम देने की कोशिश की.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related