किन्नर गैंग हथियारों की खेप सहित धराई, 11 पिस्टल और 8 कट्टे पकड़े

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह में एक किन्नर भी शामिल है। चार सदस्यीय इस गिरोह से 11 पिस्टल, 8 कट्टे और 8 कारतूस मिले हैं। तस्करों के तार स्थानीय बदमाश, गैंगस्टर और दूसरे राज्यों के सुपारी किलर से भी जुड़े हुए हैं। पुलिस काल डिटेल, बैंक रिकार्ड की जांच कर आगे की लिंक की जानकारी जुटा रही है।

क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी धनेंद्रसिंह भदौरिया के मुताबिक गिरफ्तार मुख्य आरोपित का नाम हरपाल पुत्र महेंद्रसिंह चावला निवासी बारिया गंधवानी जिला धार है। जबकि उसके साथ किन्नर सिमरन सहित इमरान उर्फ काला और जफर खान को भी पकड़ा है। सभी कुल 11 पिस्टल, 8 कट्टे और 8 कारतूस बरामद हुए हैं। टीआइ के मुताबिक आरोपित लंबे समय से हथियार खरीद कर शहर में सप्लाई कर रहे थे। हरपाल स्वयं ही हथियार बनाता है। वह सस्ते दामों पर विभिन्न शहरों में अपराधियों को हथियारों की सप्लाई करने जाता है।

धार, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर जैसे जिलों में सिकलीगरों के सक्रीय होने से हर साल सैंकड़ों की तादाद में कट्टे-पिस्टल बरामद होते है। देश के विभिन्न शहरों में होने वाली गैंगवार में भी इन शहरों के हथियार तस्करों के नाम सामने आ चुके है। हाल में जारी नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरों की रिपोर्ट में भी देश में सबसे ज्यादा हथियारों के मामले में इंदौर में सबसे ज्यादा बताए है। वर्ष 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक अवैध हथियारों के मामले इंदौर में 1656, दिल्ली में 1481, मुंबई 307, नागपुर 917, पुणे में 103 केस दर्ज हुए है। एनसीआरबी की रिपोर्ट में नशे के मामले में भी इंदौर को देश के तीसरे नंबर पर बताया गया है। पिछले वर्ष इंदौर में एनडीपीएस एक्ट के तहत 1414 प्रकरण दर्ज किए गए थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG UNIVERSITY: कई डिपार्टमेंट के एचओडी बदले गए! 

CG UNIVERSITY: HODs of several departments have been changed!     बिलासपुर:...

CHHATTISGARH : राहुल गांधी पर CM साय का पलटवार

CHHATTISGARH : CM Sai's counterattack on Rahul Gandhi रायपुर। महाराष्ट्र...