लड़की को भगाकर रेप करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर: बिलासपुर में 17 साल की को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार तोरवा क्षेत्र की 17 साल की लड़की घरेलू काम करती है। करीब साल भर पहले देवरीडीह निवासी तरुण यादव (18) से जान पहचान हुई। इस दौरान युवक ने उससे दोस्ती की और फिर प्रेमजाल में फंसा लिया। लड़की भी उसकी बातों में आ गई। करीब तीन माह पहले तरूण उसे घुमाने के बहाने ले गया। इसके बाद वह वापस नहीं आया। इधर, लड़की भी अपने घर नहीं पहुंची।

लड़की के परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। तब उन्होंने अपहरण की आशंका से पुलिस में FIR दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि लड़की को देवरीडीह का रहने वाला तरूण यादव अपने साथ भगाकर ले गया है। पुलिस ने उसकी भी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। इसकी वजह से पुलिस ने उस पर तीन हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

TI फैजूल शाह ने बताया कि कुछ दिन पहले पता चला कि लड़की ने अपनी सहेली से मोबाइल पर बात की थी। लिहाजा, पुलिस ने उसकी सहेली से पूछताछ की और उसके मोबाइल में आए कॉल को ट्रेस किया। लड़की की लोकेशन मध्यप्रदेश के शिवपुरी में मिली। इसके बाद पुलिस की टीम ने शिवपुरी में दबिश देकर युवक को पकड़ लिया। लड़की को उनके घरवालों को सौंप दिया गया है। युवक वहां प्राइवेट जॉब कर रहा था। लड़की का बयान दर्ज करने पर उसके साथ दुष्कर्म का पता चला। इस पर पुलिस ने धारा 376 और पाक्सो एक्ट की धारा जोड़कर उसे गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BHUPESH BAGHEL STATEMENT : साय के तंज पर भूपेश का पलटवार!

BHUPESH BAGHEL STATEMENT : Bhupesh's counterattack on Sai's taunt! दुर्ग।...

KHABAR CHALISA SUNDAY SPECIAL तिरछी नजर : बिगड़े बोल पर सरकार सख्त

  आरक्षण के खिलाफ सोशल मीडिया पर मुखर रहे सरकारी...