केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निधन पर जताया दुख

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निधन पर दुख व्यक्त किया। गृह मंत्री ने कहा – उनके विशाल अनुभव और शेयर बाजार की समझ ने अनगिनत निवेशकों को प्रेरित किया है। उन्हें उनके बुलंद दृष्टिकोण के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। राकेश झुनझुनवाला का निधन शेयर मार्केट के बिगबुल राकेश झुनझुनवाला का 62 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल लाया गया था. झुनझुनवाला को 2-3 सप्ताह पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था. दिग्गज कारोबारी झुनझुनवाला के निधन की पुष्टि ब्रीच कैंडी अस्पताल ने कर दी है. आज सुबह 6 बजकर 45 बजे मिनट पर अस्पताल ने राकेश झुनझुनवाला की मौत की पुष्टि की है. राकेश झुनझुनवाला को भारत का वारेन बफेट भी कहा जाता है. शेयर मार्केट से पैसा बनाने के बाद बिग बुल एयरलाइन सेक्टर में भी उतर चुके थे. उन्होंने नई एयरलाइन कंपनी आकासा एयर में मोटा इन्वेस्टमेंट किया था और 7 अगस्त से कंपनी ने ऑपरेशन शुरू कर दिया है. स्टॉक मार्केट में निवेश करने वाले झुनझुनवाला के पास आज हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति है. मजेदार है कि इतनी दौलत वाले इंसान का सफर महज 5 हजार रुपये से शुरू हुआ था. अकासा की पहली कॉमर्शियल फ्लाइट ने मुंबई से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी थी. विमानन मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया अकासा एयर की पहली उड़ान के उद्घाटन समारोह में नजर आए थे. उन्होंने अकासा की पहली कॉमर्शियल उड़ान को हरी झंडी दिखाई. उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह भी मौजूद थे. अकासा एयर ने 13 अगस्त से और कई रूट्स पर अपनी सर्विस की शुरुआत की है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG UNIVERSITY: कई डिपार्टमेंट के एचओडी बदले गए! 

CG UNIVERSITY: HODs of several departments have been changed!     बिलासपुर:...

CHHATTISGARH : राहुल गांधी पर CM साय का पलटवार

CHHATTISGARH : CM Sai's counterattack on Rahul Gandhi रायपुर। महाराष्ट्र...