मुंबई-हावड़ा रूट पर हादसा, दो मालगाड़ियां टकराई, ​​​​​​​कई डिब्बे पटरी से उतरे

Date:

​​​​​​​रायगढ़: रायगढ़ रेलवे स्टेशन के पास मुंबई-हावड़ा रूट पर दो मालगाड़ियों की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दूसरी मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और विद्युत पोल से जा टकराए। इसके चलते बिलासपुर-रायगढ़ तीसरी लाइन के साथ ही पोल और OHE लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। रायगढ़ रेलवे स्टेशन के पास कोतरारोड सिग्नल पर एक मालगाड़ी खड़ी हुई थी। उसके लिए दूसरा इंजन लगाकर ले जाने की तैयारी चल रही थी। इस दौरान भूपदेवपुर की ओर से आई मालगाड़ी ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों ट्रेन में मौजूद कर्मचारी विनय कुमार गोड(52), पवन कुमार (34), ओपी दास (59), मनीष कुमार (32) और रामअवतार कुमार (40) घायल हो गए। उन्हें रेलवे अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां से मेट्रो बालाजी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। हादसे में 5 कर्मचारी भी घायल हुए हैं। सभी को बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर रायगढ़ और बिलासपुर से अफसर मौके पर पहुंचे हुए हैं। सुधार कार्य जारी है।

SECR के DRM आलोक सहाय ने बताया कि मालगाड़ी के डिरेल होने और हादसे का कारण अभी पता नहीं चल सका है। इतनी जानकारी मिली है कि पीछे से आने वाली मालगाड़ी में ब्रेक की समस्या हो गई थी। इसके कारण ट्रेन अनियंत्रित हो गई। हालांकि हादसे की जांच कराई जाएगी। एक गाड़ी ब्रिजराजनगर और दूसरी बिलासपुर से आ रही थी। जब एक गाड़ी खड़ी थी यहां लोको को नहीं आना था। कैसे यहां आयी है इस संबंध में पूरी जानकारी जांच के बाद भी पता चल सकेगी।

एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनों के एक साथ आने की घटना प्रथम दृष्ट्या लापरवाही की सामने आ रही है। हालांकि हादसे के पीछे तकनीकी खराबी की बात कही जा रही है। हादसे के बाद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) बिलासपुर के डीआरएम आलोक सहाय मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने हादसे का जायजा लिया है। वहीं रेलवे टीम की ओर से हादसे डिरेल हुए डिब्बों को पटरी पर लाने और विद्युत पोल सहित OHE लाइन को सुधारने का कार्य जारी है। हालांकि तीसरी लाइन में हुए हादसे के चलते कोई भी यात्री ट्रेन प्रभावित नहीं हुई है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG RAID BREAKING : कोयला व्यापारी के ठिकानों पर छापा

CG RAID BREAKING : Raid on coal trader's premises बिलासपुर,...

CHHATTISGARH : स्कूल फेयरवेल के लिए सख्त दिशा-निर्देश

CHHATTISGARH : Strict guidelines for school farewell रायपुर, 12 फरवरी।...