भाजपा पार्षद दया सिंह ने चंद्रमौली शिव मंदिर में की पूजा, भक्तों को बांटा प्रसाद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

इस साल सावन माह की शिवरात्रि 26 जुलाई दिन मंगलवार को मनाई गई। इस बार बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा सावन का महाशिवरात्रि सेक्टर-3 स्थित चंद्रमौली शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। समिति के अध्यक्ष और भाजपा पार्षद दया सिंह ने इस मंदिर में रूद्रमहाभिषेक भी किया। दया सिंह ने बताया कि, ओडिशा के पंडित पीतवास पाढ़ीग्रही ने पूजा-कार्य संपन्न कराया। मान्यता है कि सावन के महाशिवरात्रि में व्रत रखने और पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों पर महादेव जल्दी प्रसन्न होते हैं। उन्हें उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। सावन शिवरात्रि पर शिव भक्त सुबह से ही मंदिरों में शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए आते हैं। शिवभक्त पूरे दिन उपवास रखकर मंत्रों का जाप करते हुए शिवजी की आराधना में लीन रहते हैं। दया सिंह ने बताया कि सावन के महाशिवरात्रि में देर रात तक पूजा-अर्चना होती रही। रात में भक्तों को प्रसादी का वितरण किया गया। चार पहर में हुई इस पूजा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CONGRESS ORDER : धरना-प्रदर्शन से पहले संगठन की मंजूरी जरूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के...

CHANG LA PASS LADAKH : लद्दाख के चांग ला दर्रे का रोमांच, हर मोड़ पर हैरान करेगा नजारा

लद्दाख। हिमालय की बर्फीली वादियों के बीच स्थित चांग...

CHHATTISGARH : स्वास्थ्य सचिव-PSC सचिव को अवमानना नोटिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नर्सिंग कॉलेजों में 100% महिला...

CHHATTISGARH | सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा बदलाव! DPI का आदेश जारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट...