CG ACCIDENT BREAKING : यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 2 महिला बुरी तरह घायल, रेस्क्यू जारी

Date:

Passenger bus hit a tree uncontrollably, 2 women badly injured, rescue underway

रायपुर। नारायणपुर से दुर्ग के लिए आ रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में भिलाई निवासी दो महिलाएं बुरी तरह घायल हो गईं। सूचना मिलते ही मौके पर BSF के जवान पहुंचे। उन्होंने दोनों महिलाओं को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए सामरिक मुख्यालय दण्डकवन की 11वीं वाहिनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी एक यात्री बस नारायणपुर से दुर्ग के लिए निकली थी। बस जैसे ही सामरिक मुख्यालय दण्डकवन 11वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के कैंप से 1 किलोमीटर आग निकली ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया। भारी बारिश में तेज रफ्तार बस को ड्राइवर संभाल नहीं पाया। बस सड़क से नीचे उतर गई और बड़े पेड़ से टकरा गई।

इस सड़क दुर्घटना में बस में सवार भिलाई निवासी दो महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। BSF के जवानों ने संध्या दहारिया (37) और करेना दहारिया का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उनकी स्थित गंभीर होने से उन्हें एंबुलेंस से सामरिक मुख्यालय दण्डकवन की 11वीं वाहिनी के अस्पताल पहुंचाया गया। वहां दोनों महिलाओं का उपचार चल रहा है। उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

गर्मी से पहले पेयजल संकट से निपटने के निर्देश, महापौर मीनल चौबे ने ली बैठक

रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम में महापौर...

CG Breaking: संपत्ति गाइडलाइन दरों में संशोधन को मंजूरी, 30 जनवरी 2026 से लागू होंगे नए रेट

CG Breaking:  रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने...