सरकारी कर्मचारियों के डीए एरियर को लेकर बड़ा अपडेट अब दो लाख नहीं इतनी पैसे देगी सरकार

Date:

नई दिल्लीः 7th Pay Commission Latest Update लंबे समये से अपने बकाया डीए के भुगतान की मांग कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार जल्द की सौगत दे सकती है। केंद्र सरकार जल्द ही सरकार डीए में बढ़ोतरी के साथ 18 महीने के बकाया डीए एरियर पर भी फैसला ले सकती है। बताया जा रहा है कि सरकार अगले महीने लाखों कर्मचारियों के बकाया डीए का भुगतान कर सकती है। इससे पहले कई बार खबर आई कि सरकार कर्मचारियों के खाते में बकाया डीए एरियर के 2 लाख डालने वाली है, लेकिन अब खबर आई है कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में एकमुश्त 1।50 लाख रुपये डालने की तयारी कर रही है।गौरतलब है कि वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग और व्यय विभा के अधिकारियों की संयुक्त सलाहकार तंत्र की बैठक होनी है। इसमें कर्मचारियों के डीए बकाया एरियर पेमेंट पर चर्चा हो सकती है। इस बैठक में डीए में बढ़ोतरी पर भी ऐलान की उम्मीद है। आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 34 फीसदी की दर से डीए का भुगतान किया जा रहा है, लेकिन AICPI के आंकड़ों के अनुसार जुलाई में डीए में 5 ऐ 6% की बढ़ोत्री हो सकती है।बता दें कि केंद्र सरकार कोरोना संक्रमण की वजह से केंद्रीय कर्मचारियों की डीए राशि रोक दी थी। कर्मचारियों को अभी 18 महीने की डीए राशि बाकी है। इसके बाद कर्मचारियों के डीए में कई बार बढ़ोतरी हुई लेकिन बकाया एरियर अब तक नहीं मिला है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार जल्द ही उनकी बकाया राशि का भुगतान करेगी। हालांकि, सरकार की तरफ से बकाया डीए के भुगतान और बढ़ोतरी पर अभी तक किसी भी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related