CG BIG NEWS : CAF कैम्प में नक्सलियों ने की अंधाधून फायरिंग, मजदूर महिला को लगी गोली

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Naxalites fired indiscriminately in CAF camp, labor woman was shot

दंतेवाड़ा। नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिला में बुधवार की रात ग्राम हिरोली में बने नये CAF कैम्प पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। रात के वक्त हुए अचानक अंधाधून फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी गोली चलाई। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे तक चली गोलीबारी के दौरान एक महिला मजदूर को गोली लगने की खबर हैं, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

मिली जानकारी अनुसार, बैलाडीला की पहाड़ी के नीचे स्थित नक्सल प्रभावित गांव हिरोली में हाल ही में पुलिस कैंप स्थापित किया गया है। यह इलाका नक्सलियों का कोर इलाका बताया जा रहा है। इस क्षेत्र में दरभा डिवीजन की मलांगेर एरिया कमेटी सक्रिय है। बताया जा रहा हैं कि बुधवार रात करीब करीब 9 बजें के बीच जंगल की तरफ से एकाएक नक्सलियों ने कैम्प को घेरकर अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी।

गोलीबारी की आवाज सुनकर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग कर नक्सलियों का मुहतोड़ जवाब दिया गया।जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त कैम्प निर्माण में लगे ठेकेदार के मजदूर मौजूद थे। इनमें एक महिला को गोली लगने की खबर है। जिसे दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। महिला को गोली लगने के संबंध में जब एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल से जानकारी चाही, तो उन्होने जानकारी नही होने की बात कही।

वही किरंदुल थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकर से जब इस संबंध में जानकारी चाही गयी तो उन्होने छुटटी में होने की बात कहते हुए महिला के घायल होने की बात की पुष्टि की, लेकिन गोली लगने की बात से खुद को अनजान बताया। फिलहाल बुधवार की रात करीब एक घंटे तक हुए फायरिंग में किसी भी जवान को कोई नुकसान नही पहुंचा हैं। वही दूसरी तरफ इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत व्याप्त हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related