पत्नी की आकस्मिक मृत्यु से सहमे परिवार को जीवन बीमा का सहारा

Date:

अम्बिकापुर. लुण्ड्रा विकासखंड के अंतर्गत खाराकोना पंचायत में मनराम का परिवार निवास करता है। उनके परिवार में कुल 3 सदस्य हैं और उनके जीवनयापन का एकमात्र सहारा कृषि है। कुछ दिन पूर्व संजीवनी महिला स्व सहायता समूह में कार्य करने वाली उनकी पत्नी बिरही पैकरा का आकस्मिक निधन हो गया। महिला समूह में कार्य करने के कारण उनके परिवार को आर्थिक सहायता मिल जाती थी। उनकी कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए जनपद सीईओ संजय दुबे ने तत्परता दिखाते हुए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत लाभ दिलाया। उन्होंने तेजी से सभी फॉर्मेलिटी को पूरा करते हुए बैंक में सभी अनिवार्य दस्तावेज जमा कराए। 6 जून को जनपद पंचायत लुण्ड्रा में मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद लुण्ड्रा संजय दुबे, महाप्रबंधक जिला उद्योग और व्यापार केंद्र, व एलडीएम DDM नाबार्ड के हाथो उनके पति मनराम पैकरा को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की राशि ग्रामीण बैंक बर्गीडीह द्वारा 2 लाख रुपए प्रदान किया गया। इस सराहनीय कार्य मे एनआरएलएम से आरएस शोरी, ऋतुराज गुप्ता व बैंक मैनेजर ने अपनी महती भूमिका निभाई।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related