BREAKING NEWS : बाबा साहब नहीं चाहेंगे तो पेड़ क्या एक टहनी भी नहीं कटेगी, सीएम का आया बड़ा बयान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

If Baba Saheb does not want, then even a branch of the tree will not be cut, CM’s big statement came

रायपुर। हसदेव आंदोलनकारियों के मंच पर सिंहदेव के दिये बयान पर मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया आयी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि टीएस सिंहदेव उस क्षेत्र के विधायक हैं, अगर वो नहीं चाहेंगे तो पेड़ क्या एक टहनी भी नहीं कटेगी।

मुख्यमंत्री आज हरियाणा के विधायक से मिलने के लिए रिसोर्ट पहुंच थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। मुख्यमंत्री ने हसदेव आंदोलनकारियों के बीच सिंहदेव के पहुंचने और उनके दिये बयान पर पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए कहा कि बाबा साहेब क्षेत्र के विधायक हैं, अगर वो नहीं चाहते तो पेड़ तो क्या, एक डंगाल भी नहीं कटेगी।

वहीं आंदोलनकारियों के साथ खड़े होने और गोली चलने पर पहली गोली खुद खाने वाले बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बाबा साहब का बयान आया पहली गोली मुझे लगेगी। गोली चलने की नौबत ही नहीं आएगी, जो गोली चलाएगा पहले उन पर गोली चल जाएगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि खदान आबंटन का काम केंद्र सरकार का है। भाजपा को केंद्र सरकार के समक्ष विरोध जताना चाहिए। भाजपा की ओर से सवाल उठाना भी गलत है। यह भाजपा का दोहरा चरित्र है।
विरोध दिल्ली में होना चाहिए।

आपको बता दें कि कल स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव हसदेव बचाने को लेकर चल रहे आंदोलन स्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने आंदोलनकारियों के साथ खड़े होने की बात कही थी। सिंहदेव से कुछ ग्रामीणों ने कहा था कि यहां गोली चल सकती है, जिसके बाद सिंहदेव ने कहा कि गोली अगर चली तो पहली गोली मैं खाऊंगा।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related