RAHUL GANDHI ATTACK : 3 UGC-NET papers cancelled, Rahul asks – was the paper leaked?
रायपुर। UGC-NET जून 2026 को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के पेपर रद्द होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और NTA पर तीखा हमला बोला है।
राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि परीक्षा से पहले क्या प्रश्नपत्र लीक हुए थे? उन्होंने कहा कि गलती NTA की होती है, लेकिन उसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ता है।
NTA के मुताबिक इन तीन विषयों के प्रश्नपत्रों में तथ्यात्मक, अनुवाद और टाइपिंग से जुड़ी गंभीर गड़बड़ियां मिली थीं। अब इंग्लिश और कॉमर्स की परीक्षा 9 सितंबर, जबकि सोशियोलॉजी की परीक्षा 10 सितंबर 2026 को दोबारा होगी।
ASHOKDHAM TEMPLE STAMPEDE : अशोकधाम में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत!
NTA ने साफ किया है कि री-एग्जाम के लिए छात्रों से दोबारा परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा और सीटों की संख्या भी कम नहीं होगी। बाकी 84 विषयों के परिणाम तय कार्यक्रम के मुताबिक जारी किए जाएंगे।
राहुल गांधी ने NTA की जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए कहा कि गलती छात्रों की नहीं है और सिस्टम की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
