AKSHAY KUMAR COVID POSITIVE : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Bollywood actor Akshay Kumar Corona positive for the second time

डेस्क। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. अक्षय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी. अक्षय ने बताया है कि वह कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल नहीं हो पाएंगे. अक्षय के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सुनकर उनके फैंस परेशान हो गए हैं.

अक्षय कुमार ने ट्वीट करके अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट किया-वास्तव में  कांस 2022 में इंडिया पवेलियन में हमारे सिनेमा के लिए उत्सुक था लेकिन दुख की बात ये है कि मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं. अनुरागा ठाकुर आपको और आपकी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं. वहां ना होना बहुत मिस करुंगा.

रिपोर्ट्स की माने तो अक्षय कुमार कांस 2022 में एआर रहमान, आर माधवन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, नयनतारा, तमन्ना भाटिया और शेखर कपूर के साथ शामिल होने वाले हैं. अक्षय कुमार इससे पहले अप्रैल 2021 में कोरोना पॉजिटिव हुए थे. फिल्म राम सेतु की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार कोरोना पॉजिटिव हो गए थे.  अक्षय के साथ रामसेतु के क्रू के कई लोग भी कोरोना पॉजिटिव हुए थे. जिसके बाद फिल्म की शूटिंग को रोक दी गई थी.

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही मानुषी छिल्लर के साथ ‘पृथ्वीराज’ में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में अक्षय पृथ्वीराज और मानुषी संयोगिता के किरदार में नजर आएंगी. अक्षय जल्द ही पृथ्वीराज का प्रमोशन शुरू करने वाले थे.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related