मेडिकल ऑफिसर को नोटिस जारी, ड्यूटी से थी गायब

Date:

भिलाई। भिलाई निगम के आयुक्त प्रकाश सर्वे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अस्पताल के स्टाफ की उपस्थित की जानकारी ली। इसमें उन्हें पता चला कि मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर रीटा चाबा ड्यूटी पर नहीं पहुंचीं। बिना जानकारी व कारण बताए ड्यूटी से नदारद रहने पर आयुक्त ने मेडिकल ऑफिसर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। रामनगर सहित शहर के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों की हालत काफी खराब है। यहां डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ मनमाने तरीके से ड्यूटी करता है। कभी भी बिना बताए वह ड्यूटी से नदारद रहते हैं। इसके कारण मरीज उनके परिजनों को काफी परेशानी होती है। इसकी शिकायत कई बार निगम आयुक्त के पास की गई है। इसी का पता लगाने के लिए आयुक्त प्रकाश सर्वे ने शुक्रवार को रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related