MASTERS HOCKEY CUP 2026: छत्तीसगढ़ की बेटियों का जलवा, फाइनल में बनाई जगह! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MASTERS HOCKEY CUP 2026: Chhattisgarh’s daughters shine, secure a spot in the final!

 

 

MASTERS HOCKEY CUP 2026: शिवाजी स्टेडियम, नई दिल्ली में चल रहे मास्टर्स हॉकी कप में छत्तीसगढ़ की महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

पहले मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने हिमाचल प्रदेश को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से करारी शिकस्त दी।  छत्तीसगढ़ की ओर से दीपिका, ललिता, अंकिता, बबली, योजना और रुचि ने एक-एक गोल कर टीम को शानदार जीत दिलाई।

इसके बाद आज खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने महाराष्ट्र को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन छत्तीसगढ़ की दीपिका और ललिता ने एक-एक गोल कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लगातार दो शानदार जीत के बाद अब छत्तीसगढ़ की नजर मास्टर्स हॉकी कप 2026 के खिताब पर है। फाइनल मुकाबले में भी टीम इसी आत्मविश्वास और जज्बे के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार है।

प्रदेश के खेलप्रेमियों को उम्मीद है कि छत्तीसगढ़ की बेटियां फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम करेंगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related