CG BREAKING : नक्सली कायराना हरकत नाकामयाब, भारी मात्रा में IED बरामद …

Date:

Naxalite cowardly act failed, huge amount of IED recovered …

बीजापुर। प्रदेश में लगातार नक्सली कायराना हरकत को अंजाम देने कोई न कोई वारदात कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज बीजापुर के नेलसनार थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे जवानों ने भारी मात्रा में IED बरामद किया है। आशंका है कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए ही नक्सलियों ने यहां IED लगाया हुआ था।

बताया जा रहा है कि यह आइईडी इंद्रावती नदी पर बन रहे पुल के पास मिला है। जवानों ने इस आइईडी को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया है। बीजापुर के एएसपी पंकज शुक्‍ला ने इस घटना की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ बल और जिला बल की टीम गश्‍त पर निकली थी।

इंद्रावती नदी पर बन रहे पुल के पास थाना नलसेनार के फुंडरी गांव में जवानों को सुरक्षा बलों को टारगेट करने के लिए नक्‍सलियों द्वारा प्‍लांट किए गए पांच किलो आइईडी को बरामद किया, जिसे बाद में डिफ्यूज कर दिया गया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related