बलरामपुर में रिश्ता हुआ तार-तार: भसुर ने छोटे भाई की पत्नी के साथ जबरन किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Date:

बलरामपुर: बलरामपुर जिले के चलगली थाना क्षेत्र में बीते 8 मई की रात जेठ (भसुर) ने शराब के नशे में पीड़ित महिला और उसके बच्चों को अपने घर ले गया, जहां पर उसने पीड़ित महिला के साथ जबरन दुष्कर्म की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया. पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी रामसुरत कोडा़कू को गिरफ्तार कर लिया (Rape Accused Arrested in Balrampur) है. इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

रिश्ते में लगने वाले भसुर ने किया दुष्कर्म: जेठ ( भसुर ) ने बच्चों के सो जाने के बाद पीड़िता को घर के बाहर वाले कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. 9 मई की सुबह पीड़िता ने अपने ससुर को इस घटना की आपबीती सुनाई. पीड़िता ने चलगली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता के रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और 342 के तहत अपराध दर्ज करके आरोपी की तलाश में जुट गई.

दुष्कर्म के आरोपी को भेजा गया जेल: चलगली थाना प्रभारी सुनील तिवारी के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 342 के तहत रिपोर्ट दर्ज किया गया है. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी रामसुरत कोडा़कू निवासी रामपुर बहेराखाड़ को सीताचुंआ नाला के समीप जंगल से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने हिरासत में लेकर आरोपी से पूछताछ किया. जवाब में आरोपी ने जूर्म स्वीकार कर लिया. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार

CG BREAKING : SDO arrested while taking bribe बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़...

सरपंच पर दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर। छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंद नज़र आ...