SHOCKING NEWS : घर में बज रही थी शहनाई, सुबह फोन आया और सामने से आवाज आई ‘लड़का नहीं रहा’, सदमे में लड़की

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

The clarinet was ringing in the house, in the morning a call came and a voice came from the front, ‘the boy is not there’, the girl in shock

दुर्ग। जिले के पाटन क्षेत्र में एक चौंका देने वाली घटना घटी। यहां दो परिवारों के बीच रिश्ता तय होने के बाद सगाई की तैयारियां चल रही थीं। शाम को लड़का और लड़की सगाई होने वाली थी, लेकिन सुबह ही लड़के वालों की तरफ से फोन आया कि दीपक अब इस दुनिया में नहीं रहा। इतना सुनते ही लड़की वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। लड़की ने जब यह खबर सुनी तो वह सदमे से बेहोश हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

पाटन पुलिस के मुताबिक अरसनारा निवासी दीपक वर्मा (28) की सगाई 1 मई को रायपुर स्थित ग्राम गिरोध में होनी थी। दोनों ही परिवारों में सगाई की तैयारी चल रही थी। लड़की वालों और लड़के वालों ने सगाई के लिए खरीदारी की थी। सुबह से ही घर वाले सगाई में जाने के लिए तैयारी कर रहे थे। सुबह सात बजे के करीब दीपक को अचानक हार्ट अटैक आया और उसकी सांसें हमेशा के लिए थम गईं। लड़के की मौत की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पीएम के बाद परिजनों को सौपा। आज उनका अंतिम संस्कार किया गया।

दोनों परिवार में मातम –

दीपक की मौत की खबर सुनकर उसके ससुराल वाले भी सदमे में आ गए। सगाई होने वाली युवती भी दीपक के मौत की ख़बर सुनकर बेहोश हो गई। माह भर पहले ही परिजनों ने रिश्ता तय किया था। मौत के बाद दोनों परिवार में मातम पसरा हुआ है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

DONALD TRUMP: चीन पर लगाया चुनाव डेटा चोरी का आरोप! 

DONALD TRUMP: Accuses China of stealing election data!     DONALD TRUMP:...

ANDRA PRADESH COVID-19: कोरोना से 4 की मौत! 

Andhra Pradesh COVID-19: 4 deaths due to Corona!   ANDRA PRADESH...

MAHADEV APP | ED के सामने पेश हुईं शेफाली बग्गा

MAHADEV APP | Shefali Bagga to appear before ED रायपुर।...