सोमवार से दौडऩे लगेंगी 30 सिटी बसें सड़कों पर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

सिटी बसों के चलने के प्रथम चरण का महापौर और कलेक्टर करेंगे लोकार्पण
रायपुर। रायपुर नगर निगम द्वारा दो साल से अधिक समय से बन्द पड़े रहे सिटी बसों को शहर के मार्गों पर दौड़ाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। 65 सिटी बसों में से 30 को पूरी तरह से फीट कर लिया गया है। जिन्हें सोमवार को दोपहर 12 बजे महापौर एजाज ढेबर और कलेक्टर सह रायपुर अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी के अध्यक्ष सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे द्वारा हरी झंडी दिखाकर लोकार्पण किया जाएगा।

निगम के सिटी बस विभाग के कार्यपालन अभियंता बद्री चंद्राकर ने बताया कि कलेक्टर का पदभार ग्रहण करते ही श्री भूरे ने पहली बैठक सिटी बसों को लेकर ही की थी। उन्होंने नागरिक सुविधाओं के मद्देनजर सिटी बसों को जल्द प्रारम्भ करने के निर्देश दिए थे। निगमायुक्त मयंक चतुर्वेदी ने भी इस पर विशेष रूप से रुचि लेकर सिटी को जल्द प्रारम्भ करने के कार्य शुरू करवाया। इसके बाद 65 सिटी बसों की रिपेयरिंग, परमिट आदि पर तत्काल कार्य शुरु किया गया। अब उनमें से 30 सिटी बसें सड़कों पर दौडऩे के पूरी तरह से तैयार हैं। बाकी बसों को भी चरणबद्ध तरीके से प्रारम्भ किया जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related