रविभवन में एप्पल कंपनी की नकली मोबाइल और पावर बैंक बेचते 2 दुकान संचालक गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। राजधानी रायपुर के सबसे बड़े मोबाइल दुकान रविभवन में एप्पल कंपनी की नकली मोबाइल और मोबाइल पावर बैंक बेचने के मामले में एप्पल कंपनी की विजिलेंस टीम के साथ गोलबाजार पुलिस ने दुकान संचालक विनय कृष्णानी और अशोक कुमार चेनानी को गिरफ्तार किया।

इन आरोपित दुकानदारों के दुकान और गोदाम से भारी मात्रा में एप्पल कंपनी के आईफोन, नकली मोबाइल कवर, एप्पल कंपनी के नकली लाइटिंग केबल, यूएसबी केबल, यूएसबी पावर एडाप्ट, एप्पल कंपनी के वायरलेस इयरफोन समेत भारी मात्रा में एप्पल कंपनी का नकली सामान जब्त किया गया। पुलिस और एप्पल कंपनी के विजिलेंस टीम के अनुसार बरामद सामानों की कीमत करीब 1 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपित दुकानदारों के खिलाफ कापीराइट एक्ट के तहत मामला किया दर्ज किया है ।

एप्पल कंपनी के विजिलेंस टीम में शामिल दो अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि काफी दिनों से गोलबाजार के रविभवन में कंपनी का नकली मोबाइल और एसेसरीज बेचने की जानकारी मिल रही थी। छत्तीसगढ़ में बिक्री कम होने के बाद कंपनी के अधिकारियों ने जब पता लगाना शुरू किया तो उनको यह जानकारी मिली।

गोलबाजार मेंं सुपर बेल्ट हाउस पर फास्टट्रेक कंपनी की टीम ने पुलिस के साथ दबिश दी। दुकान से कंपनी का नकली बेल्ट, पर्स और घड़ी बेचते दुकानदार अब्दुल कयूम को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुकान से भारी मात्रा में कंपनी का बेल्ट, पर्स और घडिय़ां मिली थी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related