Trending Nowशहर एवं राज्य

जवानों को मिली बड़ी सफलता, 1 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

सुकमा। CRPF के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग पर निकले जवानों ने 1 लाख का इनामी नक्सली को दबोचा है। बताया गया कि आरोपी नक्सली हत्या, डकैती आईईडी ब्लास्ट जैसी वारदातों में शामिल रहा है। SP सुनील शर्मा ने इसकी पुष्टी की है। बताया कि सर्चिंग पर निकले CRPF द्वितीय वाहनों STF और DRG की कार्रवाई में इनामी नक्सली को दबोचा है।

लंबे समय से नक्सली संगठन से जुड़े, आरोपी ने कई वारदातों को अंजाम दिया है। वहीं गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम घोषित किया था। फिलहाल सीआरपीएफ के जवानों ने इनामी नक्सली को धर दबोचा है। पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Advt_07_002_2024
Advt_07_003_2024
Advt_14june24
july_2024_advt0001
Share This: