GARIYABAND PROTEST NEWS: विद्यालय भवन की मांग को लेकर सड़क पर बैठे ग्रामीण! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

GARIYABAND PROTEST NEWS: Villagers take to the streets demanding a school building!

 

 

 

GARIYABAND PROTEST NEWS: गरियाबंद जिले के रूवाड़ में विद्यालय भवन की मांग को लेकर  पिछले चार-पांच दिनों से आंदोलन कर रहे ग्रामीणों ने 15 अगस्त को भी धरना स्थल पर ही ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया।

ग्रामीण पिछले 8 से 10 वर्षों से विद्यालय भवन निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं होने से ग्रामीण नाराज हैं।

स्कूल में तालाबंदी के बाद शुरू हुए धरने के पहले दिन SDM, तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा की थी, लेकिन ठोस निर्णय नहीं होने के कारण आंदोलन जारी है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक विद्यालय भवन की स्वीकृति और निर्माण को लेकर लिखित एवं स्पष्ट आश्वासन नहीं मिलता, धरना खत्म नहीं किया जाएगा।

अब सवाल ये है की क्या आजादी के 80 साल बाद भी गांव के बच्चों को अपने विद्यालय भवन के लिए सड़क पर उतरकर आंदोलन करना पड़ेगा?

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related