VARANASI AIRPORT: एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 कर्मचारी घायल! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

VARANASI AIRPORT: Gunshot fired at the airport; 2 employees injured!

 

 

VARANASI AIRPORT: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में रविवार सुबह सुरक्षा जांच के दौरान यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से गोली लगने से एयरपोर्ट के दो स्टाफ घायल हो गए।

गोली चमहिला कर्मचारी के पैर में लगी है जबकि एक गोली पुरुष स्टाफ के हाथ को छूती हुई निकल गई। दोनों को उपचार के लिए कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल भेजा गया है।

आजमगढ़ निवासी 55 वर्षीय कमलेश राय एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से मुंबई जाने के लिए सुबह करीब पौने दस बजे एयरपोर्ट पहुंचे थे। उनके पास लाइसेंसी पिस्टल थी। निर्धारित प्रक्रिया के तहत असलहे को सील कर पायलट केबिन में रखा जाता है।

इस दौरान मैगजीन असलहे से अलग करना आवश्यक है। इसके लिए निर्धारित शुल्क एयरलाइंस वसूलती हैं।

यात्री कमलेश राय पिस्टल की मैगजीन निकाल रहे थे, तभी ट्रिगर दब जाने से गोली चल गई। सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related