CG CRIME NEWS: लोको पायलट के घर लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Crime News: Theft worth lakhs at loco pilot’s house; thieves make off with gold and silver jewelry!

 

CG CRIME NEWS: बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकिशोर नगर क्षेत्र में एक रेलवे लोको पायलट के सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए।

घटना के समय मकान मालिक अपने परिवार और बच्चे के साथ शतरंज प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए शहर से बाहर गए हुए थे। वापस लौटने पर घर का मुख्य चैनल गेट टूटा मिला और अंदर आलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक पीड़ित रेलवे के बिलासपुर डिवीजन में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं। वे 14 अगस्त 2026 की सुबह करीब 5 बजे अपने परिवार और बच्चे के साथ शतरंज प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए मिलाई गए थे।

अगले दिन 15 अगस्त की सुबह करीब 6:13 बजे पड़ोसी राजेश सोनी ने फोन कर बताया कि उनके घर के मुख्य चैनल गेट का ताला टूटा हुआ है और मुख्य प्रवेश द्वार का दरवाजा भी उखड़ा हुआ दिखाई दे रहा है।

पड़ोसी से सूचना मिलने के बाद पीड़ित ने तत्काल परिवार के साथ वापस बिलासपुर के लिए रवाना होकर सुबह करीब 8:15 बजे राजकिशोर नगर स्थित शनि मंदिर के पीछे अपने मकान में पहुंचे।

इस दौरान पुलिस पहले ही मौके पर पहुंच चुकी थी। पुलिस की मौजूदगी में जब घर के अंदर प्रवेश किया गया तो चैनल गेट का ताला टूटा मिला। मुख्य दरवाजे को भी चोरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था।

घर के बेडरूम में रखी आलमारी का दरवाजा और लॉकर भी टूटा हुआ मिला। कमरे में कपड़े और अन्य सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के मुताबिक लॉकर में रखे पुराने इस्तेमाल किए हुए सोने-चांदी के आभूषण गायब थे।

पीड़ित ने चोरी गए जेवरात की कुल अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपये बताई है। घटना की जानकारी उन्होंने अपनी पत्नी जयंती जंघेल सहित बड़े भाई रामकुमार यादव और विनोद कुमार साहू को भी दी।

पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर चोरी करने के मामले में धारा 331(4) और 305(ए) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जब शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता थी, उसी दौरान सूने मकान को निशाना बनाकर हुई इस चोरी ने क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है।

पुलिस अब चोरों तक पहुंचने के लिए तकनीकी साक्ष्यों और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related