ELEPHANT ATTACK: Villager killed in elephant attack; panic spreads in the area!
ELEPHANT ATTACK: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के शिवपुर जंगल में नर हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ग्रामीण भैंस चराने के लिए जंगल गया था। इसी दौरान नर हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हमला करने वाला नर हाथी झारखंड की ओर से क्षेत्र में पहुंचा है। आसपास के इलाके में अलग-अलग चार हाथियों के दल के विचरण करने की बात सामने आई है।
घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और जंगल क्षेत्र में आवाजाही को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में निगरानी बढ़ा दी।
वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल की ओर अकेले नहीं जाने और हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है।
