हंगामों और नाराजगियों के बीच कांग्रेस के नीरज पाल चुने गए भिलाई महापौर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भिलाई। कांग्रेस के नीरज पाल चुने गए भिलाई महापौर, एक और शहर सरकार कांग्रेस के पाले में गया। दिन भर चले हंगामों और रूठने मनाने के दौर के बाद आखिर कांग्रेस के नीरज पाल महापौर चुन लिए गए हैं. विधायक देवेंद्र यादव के करीबी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी मनीष बंछोर के दोस्त है नीरज पाल।आज सुबह पहले 70 पार्षदगणों का शपथ ग्रहण पूरा हुआ। 1,30 बजे से ढाई बजे तक महापौर व सभापति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें अपील समिति के अध्यक्ष का भी चयन हुआ। नगर निगम में महापौर और सभापति की सीट आरक्षित थी। इसे देखते हुए यह भी मांग की जा रही थी कि जब सीट सामान्य है तो मेयर और सभापति भी सामान्य होना चाहिए। इस दौड़ में सुभद्रा सिंह और केशव चौबे का नाम सबसे आगे आ रहा था। लेकिन केशव और सुभद्रा दोनों ही नाम को बड़े नेता मेयर के लिए नहीं लाना चाहते थे। इसलिए सामान्य सीट के लिए सामान्य मेयर वाली बात को हवा नहीं दी जा रही थी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related