CG TEHSILDAR NOTICE BREAKING : 7 तहसीलदारों को शोकॉज नोटिस जारी …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG TEHSILDAR NOTICE BREAKING : Show cause notice issued to 7 tehsildars …

बिलासपुर। CG TEHSILDAR NOTICE BREAKING जिले में एग्रीस्टेक परियोजना के तहत किसानों के ऑनलाइन पंजीयन में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर अवनीश शरण ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर ने बिलासपुर, बेलतरा, बिल्हा, मस्तूरी, सीपत, सकरी और तखतपुर के तहसीलदारों को शोकॉज नोटिस जारी किया है और तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। कलेक्टर ने यह भी साफ कर दिया है कि अगर जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

CG TEHSILDAR NOTICE BREAKING साप्ताहिक बैठक में कलेक्टर ने जताई नाराजगी

यह सख्त कदम साप्ताहिक टीएल बैठक के दौरान उठाया गया, जहां कलेक्टर ने राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं और लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने पाया कि तहसीलदारों की लापरवाही के कारण किसानों का ऑनलाइन पंजीयन कार्य धीमी गति से चल रहा है।

CG TEHSILDAR NOTICE BREAKING समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी तहसीलदार आपसी समन्वय बनाकर निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करें। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी और प्रशासनिक जिम्मेदारियों में कोताही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

गौरतलब है कि एग्रीस्टेक परियोजना के तहत किसानों का ऑनलाइन पंजीयन किया जा रहा है, जिससे उन्हें आधुनिक कृषि सुविधाओं का लाभ मिल सके।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related