जंगल में पड़ी मिली महिला की लाश, महिला के आंख और शरीर पर चोट के निशान, जांच कर रही पुलिस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कोरबा: जंगल में एक महिला की लाश मिली है। उसके आंख और शरीर पर चोट के निशान हैं। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। मामला श्यांग थाना थाना क्षेत्र के लबेद गांव का है। जानकारी के मुताबिक, एक वनकर्मी लबेद गांव के जंगल में सोमवार दोपहर को गया हुआ था। उसी दौरान उसने देखा कि एक महिला की लाश पड़ी हुई है। उसके आंख और शरीर के हिस्से में चोट के निशान थे। इसके बाद उसने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। बताया गया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। महिला कौन है, कहां की रहने वाली है। इस बात का पता अब तक नहीं चल सका है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। महिला के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SOCIAL EQUALITY DEBATE : आरक्षण पर भागवत का बड़ा बयान

SOCIAL EQUALITY DEBATE : Bhagwat's big statement on reservation रायपुर।...

BJP AKALI ALLIANCE : 25 साल पुराने साथी फिर आएंगे साथ?

BJP AKALI ALLIANCE : Will 25-year-old allies come together...