दीपावली की रात जादू-टोना करने के शक में महिला की गला काटकर हत्या, पुलिस के गिरफ्त में आरोपी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दीपावली की रात जादू-टोना करने के शक में महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। घर में सो रही महिला की गांव के ही युवक ने गला काट दिया। पुलिस ने संदेही युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने महिला की हत्या करना स्वीकार किया। युवक ने पहले भी महिला को जान से मारने की धमकी दी थी। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, सामरी थाना क्षेत्र के इदरीपाट में ग्रामीणों ने दीपावली का त्योहार मनाया। गांव की फुलची नगेशिया (55) रात में खाना खाकर अपनी पोती संगीता के साथ घर के कमरे में सोई थी।

कमरे में दरवाजा नहीं था। शनिवार सुबह उसका खून से लथपथ शव बिस्तर में पड़ा मिला। फुलची नगेशिया का गला आधा कटा हुआ था। घटना की रिपोर्ट शनिवार को उसके बेटे बुतरू नगेसिया ने सामरी थाने में दर्ज कराई। दादी के साथ सो रही पोती संगीता भी हत्या को लेकर कुछ नहीं बता सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि पास में रहने वाला युवक बजरू नगेसिया (27) 3-4 साल से फुलची नगेशिया पर जादू-टोना करने का शक करता था। आरोपी ने पहले भी महिला को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने बजरू नगेशिया की खोजबीन शुरू की तो वह फरार मिला। पुलिस ने बजरू नगेशिया की खोजबीन की और उसे हिरासत में लिया।

पूछताछ में बजरू नगेशिया ने बताया कि दीपावली की रात वह बुतरू के घर गया था, जहां फुलची नगेशिया अपनी पोती के साथ सो रही थी। कमरे में रखे हुए कुल्हाड़ी से ही उसने फुलची नगेशिया का गला काट दिया और भाग निकला। सामरी पाट थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में बजरू ने बताया कि महिला परिवार और पत्नी पर जादू-टोना करती थी। पत्नी को बच्चा होने के एक माह बाद दूध आना बंद हो गया। वह देवार (ओझा) के पास गया तो उसने बताया कि उसपर जादू-टोना किया गया है। इसके बाद से बजरू नगेशिया महिला फुलची नगेशिया से रंजिश रखता था। उसने दीपावली की रात हत्याकांड को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 194,103 (1) बीएनएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related