खरीदी के बहाने दुकान से चोरी करने वाली महिला पति समेत गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर. खरीदी के बहाने रिटेल शाप में जाकर चोरी करने वाली महिला और उसके पति को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित महिला और उसके पति के कब्जे से चोरी के सामान जब्त किया गया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि व्यापार विहार स्थित रिटेल शाप के मैनेजर आशीष रंजन ने 18 सितंबर को चोरी की शिकायत की है।

मैनेजर ने बताया कि हिसाब के दौरान उनकी दुकान में सामान कम मिले। इस पर दुकान का सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया। साथ ही बिल का मिलान किया गया। सीसीटीवी फुटेज में एक महिला और पुरुष दुकान से सामान चोरी करते हुए दिखाई दिए। इसी तरह उनकी दुकान के एक और ब्रांच में चोरी की घटना हुई।

दोनों फुटेज चेक करने पर एक ही महिला और उसके साथ आए पुरुष द्वारा चोरी करने की बात सामने आई। आशीष ने बिल में मिले नंबर समेत सीसीटीवी का फुटेज पुलिस को सौंप दिया। इसके आधार पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई।

इसमें पता चला कि आरोपित श्रीराम शुक्ला(42) व किरण शुक्ला(32) निवासी लोरमी राम्हेपुर पति-पत्नी हैं। दोनों मंगला स्थित शिवम रेसीडेंसी में किराए के मकान में रहते हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों गोलमोल जवाब दे रहे थे। तलाशी में उनके घर से चोरी का सामान मिला। पुलिस ने सामान जब्त कर महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related