छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगी हवा की दिशा, कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। प्रदेश के लोगों को आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलने के आसार है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गुरुवार 23 दिसंबर से प्रदेश में हवा की दिशा बदलने वाली है और इसके कारण न्यूनतम तापमान में बदलाव होगा। गुरुवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा लेकिन आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

प्रदेश में इन दिनों ठिठुरन बढ़ने के साथ ही सुबह-सुबह आउटर क्षेत्रों में कोहरा भी छाने लगा है। बुधवार सुबह से ही राजधानी रायपुर के साथ ही प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण रात के साथ ही दिन में भी मौसम ठंडा हो गया है और लोगों को जैकेट,स्वेटर में देखा जा रहा है। बलरामपुर(स्वचालित वर्षा मापी यंत्र) में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रायपुर का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 09.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि हवा की दिशा बदलने से न्यूनतम तापमान में बदलाव होगा और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के ही आसार है। इससे ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी।

गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ी

ठंड बढ़ने के कारण अब ऊलन बाजार के साथ कपड़े संस्थानों में गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ने लगी है। बीते पांच दिनों में ही गर्म कपड़ों की खरीदारी में 25 फीसद तक की तेजी आई है। कारोबारियों का कहना है कि ठंड ऐसी ही रही तो कारोबार और बढ़ेगा। हालांकि अभी भी अगर तुलना की जाए तो बीते वर्षों की तुलना में कारोबार काफी कम है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related