केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पत्नी सुनीता हुईं भावुक, पति के जेल से भेजे गए संदेश को देश से किया साझा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने उनका संदेश पढ़ा। उन्होंने एक वीडियो मैसेज में कहा कि अरविंद केजरीवाल जी ने जेल से आप सभी के लिए संदेश भेजा है।

इस संदेश में केजरीवाल ने कहा कि मुझे कल गिरफ्तार कर लिया गया। मैं अंदर रहूं या या बाहर, हर पल देश की सेवा करता रहूंगा। मेरी जिंदगी का एक-एक पल और मेरे शरीर का एक-एक कतरा देश के लिए समर्पित है। इस पृथ्वी पर मेरा जन्म संघर्ष के लिए हुआ है। अब तक बहुत संघर्ष किया है, आगे भी मेरी जिंदगी में बड़े संघर्ष लिखे हैं। इसलिए जेल जाने से मुझे अचंभा नहीं हुआ।

मुझे आप लोगों से बहुत प्यार मिला है। मैंने पिछली जन्म में कुछ बहुत अच्छे काम किए होंगे कि मैं भारत जैसे महान देश में पैदा हुआ। हमें फिर से मिलकर भारत को महान देश बनाना है। दुनिया का सबसे शक्तिशाली और नंबर 1 देश बनाना है। भारत के अंदर और बाहर ऐसी कई खतरनाक शक्तियां हैं जो देश को कमजोर कर रही हैं। हमें सचेत रहकर इन शक्तियों को हराना है। और भारत में ही कई ऐसे लोग हैं और शक्तियां हैं, जो देशभक्त हैं, जो भारत को आगे बढ़ाना चाहती हैं। हमें इन ताकतों के साथ जुड़ना है और इन्हें मजबूत बनाना है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related