दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर में IED ब्लास्ट, 2 जवान जख्मी:एक की हालत गंभीर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले की सरहद पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। वहीं माओवादियों को घेरने दंतेवाड़ा से निकले बस्तर फाइटर्स के 2 जवान IED ब्लास्ट की चपेट में आने से घायल गए। एक की हालत गंभीर है। दोनों घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस का दावा है कि एनकाउंटर में 1 नक्सली को मार गिराया गया है। वहीं जवान अब भी घटना स्थल पर मौजूद हैं। सर्चिंग जारी है।

दरअसल, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा इन तीन जिलों की सरहद पर स्थिति पुरंगेल, पीडिया और आसपास के इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी थी। इसी सूचना के बाद से तीनों जिले से पुलिस फोर्स की संयुक्त टीम को एक दिन पहले सर्चिंग के लिए भेजा गया। वहीं बीजापुर पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो वहां मौजूद नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़ हो गई।

हालांकि, मुठभेड़ में कोई हताहत नहीं हुई है। इधर दंतेवाड़ा से निकली टीम मुठभेड़ स्थल की ओर बढ़ रही थी। इसी बीच पुरंगेल के जंगलों में नक्सलियों की लगाई IED की चपेट में बस्तर फाइटर्स के 2 जवान आ गए। जिससे दोनों घायल हो गए हैं। इनमें से एक जवान का नाम राकेश बताया जा रहा है। साथियों ने दोनों घायलों को मौके से निकाला और उन्हें फौरन चॉपर के माध्यम से रायपुर रेफर किया गया।

घायल जवानों के नाम

राकेश मरकाम

विकास कुमार

एसपी ने की घटना की पुष्टि

दंतेवाड़ा के SP  ने  बताया कि तीनों जिले की फोर्स निकली थी। दंतेवाड़ा के दो जवान घायल हैं एक को गंभीर चोट आई है। नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related