चुनावी रैली-रोड शो और नुक्कड़ सभाओं से पाबंदी हटेगी या नहीं… EC आज करेगा फैसला…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग आज पांचों राज्यों के केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव और मुख्य स्वास्थ्य सचिवों के साथ एक वर्चुअल बैठक करेगा. बैठक में कोरोना के हालात पर समीक्षा की जाएगा और इसके बाद ही चुनावी रैली पर लागू पाबंदी पर फैसला लिया जाएगा.

गौरतलब है कि भारत में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. गुरुवार को देशभर में कोरोना के 3 लाख 47 हजार से अधिक मामले सामने आए थे. ऐसे में चुनाव आयोग राज्यों में कोरोना के हालात पर स्वास्थ्य सचिवों से बात करके समीक्षा करेगा और इसके बाद ही फैसला लिया जाएगा. सूत्रों का मानना है कि अगर चुनावी रैली से पाबंदी हटती है तो इसके पीछे वैक्सीनेशन की स्थिति एक बड़ा कारण हो सकता है.

चुनाव आयोग स्वास्थ्य सचिवों के साथ पांचों चुनावी राज्यों में कोरोना वैक्सीनेशन की स्थिति पर भी चर्चा करेगा. आयोग का उद्देश्य इन राज्यों में चुनावों से पहले अधिक से अधिक संख्या में मदताओं को टीकाकरण कराने की योजना है.

आपको बता दें कि इस समय उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 98 से अधिक सक्रिय मामले हैं. राज्य में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 96 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है. वहीं उत्तराखंड में 99 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन की पहली खुराक दे दी है जबकि 84 प्रतिशत आबादी को दूसरी खुराक दे दी है. वहीं गोवा में 98 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण हो चुका है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related