हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पति केजरीवाल को लेकर ये क्या बोल गई सुनीता केजरीवाल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल इन दिनों हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार में जुटी हुईं हैं। उन्होंने रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। सरकारी स्कूल अच्छे हो गए। बच्चों का भविष्य अच्छा हो रहा है, सरकारी अस्पताल शानदार बन गए, 24 घंटे मुफ्त बिजली मिलती है, इसके अलावा महिलाओं को बसों में सफर करना मुफ्त है।”

उन्होंने कहा कि इन राज्यों में बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा का इंतजाम है और अब दोनों जगहों पर महिलाओं को प्रतिमाह हजार-हजार रुपये देने की योजना लागू होने वाली है। आपको पता ही होगा आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल हरियाणा के ही लाल, हरियाणा के बेटे हैं। वे बहुत ही साधारण परिवार से हैं। कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था कि 20 साल बाद हरियाणा का यह लड़का दिल्ली का मुख्यमंत्री बनेगा।”

हरियाणा में बीते 10 साल में शिक्षा में सुधार नहीं: सुनीता

सुनीता केजरीवाल ने कहा, “BJP को हरियाणा में 10 साल हो गए लेकिन यहां बच्चों की शिक्षा में कोई सुधार नहीं हुआ। सरकारी अस्पताल और इलाज में कोई बदलाव नहीं आया। यहां कुछ नहीं होता। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। इन दोनों राज्यों में सरकारी स्कूल और अस्पताल अच्छे बन गए। 24 घंटे बिजली आती है। मोहल्ला क्लिनिक में मुफ्त इलाज और दवा मिलती है।

अरविंद केजरीवाल जी शेर हैं: सुनीता

उन्होंने कहा कि हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल जी दिल्ली के मुख्यमंत्री बने और देश की राजनीति को बदल दिया। उन्होंने जनता के लिए काम किया और इसलिए उन्हें जेल में डाल दिया गया। BJP को विपक्षी पार्टियों को तोड़ना और नेताओं को जेल में डालना आता है लेकिन हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल जी शेर हैं। वह मोदी जी के आगे ना ही झुकेंगे और ना ही टूटेंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related