West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव में बड़ा धमाका , बीजेपी में शामिल हुए टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी

Date:

West Bengal Election 2026: Major Sensation in West Bengal Polls—Tennis Legend Joins BJP

 

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा 2026 चुनावों की सरगर्मी के बीच  टेनिस के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। दिल्ली बीजेपी मुख्यालय मे केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और सुकांत मजूमदार की मौदूजगी में उन्होंने बीजेपी जॉइन की। बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले उनका बीजेपी में शामिल होना काफी फायदमंद माना जा रहा है।

 

दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में मंत्री किरन रिजिजू ने पूर्व टेनिस खिलाड़ी को बीजेपी की सदस्यता वाली पर्ची दी। लिएंडर पेस ने हाथ जोड़कर उनका धन्यवाद किया और बीजेपी में शामिल होने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी।

 

 

बीजेपी में शामिल होने के बाद लिएंडर पेस ने प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और नितिन नवीन को धन्यवाद दिया साथ ही देश और युवाओं की सेवा करने का जो मौका दिया है उसके लिए आभार प्रकट किया।

 

लिएंडर के बीजेपी में शामिल होने से बीजेपी को बंगाल विधानसभा चुनाव में फायदा हो सकता है। बंगाल में लोग उनको पसंद करते हैं। ऐसे में वह बड़े वोट बैंक को बीजेपी से जोड़ने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related