Naxal News: CRPF को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों का दवाइयों का जखीरा पकड़ाया

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Naxal News: Major Success for CRPF; Naxals’ Cache of Medicines Seized

Naxal Deadline News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सीआरपीएफ की 217वीं बटालियन के जवानों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया दवाइयों का एक बड़ा डंप बरामद किया है। इस दौरान करीब 6 किलोग्राम ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन , दर्द निवारक दवाइयां, संक्रमण से संबंधित दवाएं जैसे फ्लुकोनाजोल और डॉक्सीडैन, तथा लगभग 10 किलोग्राम फिटकरी शामिल हैं।

 

सीआरपीएफ (CRPF) की 217वीं और 241वीं बटालियन ने  एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। आईजी शालीन और डीआईजी राजेश पांडे , कमांडेंट विजय शंकर और सहायक कमांडेंट रवि शर्मा के द्वारा वीरम गांव के जंगलों में की गई इस छापेमारी में सुरक्षाबलों को पहाड़ी के पास भारी मात्रा में दवाइयां और संदिग्ध सामग्री बरामद हुई है।

 

अनुमान लगाया जा रहा है कि इन्हें नक्सलियों द्वारा अपने इलाज और आपातकालीन उपयोग के लिए जमा किया गया था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related