BENGAL VIOLENCE : BJP worker killed amid celebrations in Bengal
रायपुर। West Bengal में चुनावी जीत का जश्न देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। बीजेपी की बड़ी जीत के बाद कार्यकर्ता विजय जुलूस निकाल रहे थे, तभी न्यूटाउन बालीगुड़ी इलाके में हमला होने का आरोप लगा है। इस हमले में बीजेपी कार्यकर्ता मधु मंडल की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि घायल हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में जबरदस्त तनाव है, पुलिस और केंद्रीय बल मौके पर तैनात हैं। राजनीतिक जीत के बाद शुरू हुई खुशी अब सड़क पर हिंसा में बदल गई है।

