मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश में आज से तीन दिनों तक बारिश की संभावना

Date:

रायपुर। देश के अलग-अलग राज्यों से मॉनसून की विदाई हो रही है। वही प्रदेश में आज से बारिश की गतिविधियां फिर से बढ़ जाएंगी। दक्षिण-पश्चिम मानसून विदाई की ओर है, मानसून की विदाई से छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश में फिर मौसम बदलेगा। प्रदेश में आज से आगामी तीन दिनों तक लगातार बारिश संभावित है।

मौसम विभाग की ओर से दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तरी अरब सागर और गुजरात के अधिकांश हिस्सों, पश्चिम मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों से विदा हो गया है।

वहीं, सौराष्ट्र और कच्छ, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के बचे हुए हिस्सों से भी मॉनसून की विदाई हो गई है। साथ ही, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों से भी मॉनसून विदा हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने दशहरा के दिन यानी 5 अक्टूबर को यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है ।

मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली में आज, 4 अक्टूबर को बादल छाए रहेंगे। वहीं, अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में 5 से 7 अक्टूबर के बीच हल्की बूंदाबांदी देखी जा सकती है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related