मौसम अलर्ट: अगले 4 दिन तक बारिश होने की संभावना

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

दिल्ली। पूरे देश में मॉनसून समय से 6 दिन पहले ही एक्टिव हो गया है. मौसम विभाग ने जानकारी दी कि शनिवार को उत्तरी अरब सागर के हिस्सों, गुजरात व राजस्थान के बाकी इलाकों में भी मॉनसून पहुंचने के साथ देशभर में छा गया है. मॉनसून की बारिश कई राज्यों में राहत लेकर आई. दिल्ली समेत उत्तर भारक के कई राज्यों में बारिश के चलते अब अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की जा रही है. दिल्ली में अगर आज, 3 जुलाई के मौसम की बात करें तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रह सकता है. वहीं, दिल्ली में आज (रविवार) हल्की बारिश होने की भी संभावना है.

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज से अगले चार दिन तक बारिश देखने को मिलेगी. इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री तक रहने का अनुमान है. मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिनों तक तेज बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं लेकिन इस दौरान बदली और हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहेगा. बीच-बीच में बादल आएंगे और जाएंगे भी, साथ ही धूप भी आती-जाती रहेगी जिसके चलते यूपी में उमस बढ़ेगी और फिर हल्की बूंदाबांदी और हल्की बरसात होगी. लेकिन 3 दिन बाद फिर से बारिश होने की संभावना बनेगी और बारिश होगी.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा. गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधकतम तापमान 31 डिग्री रहेगा. गुजरात के कई इलाकों में लगातार बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. गुजरात के अहमदाबाद में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहेगा.

वहीं, अहमदाबाद में आज से अगले कुछ दिनों तक बारिश का अनुमान है. गुजरात के कई इलाकों में इतनी ज्यादा बारिश हुई है कि कई गांवों में पानी भर गया, सड़के जलमग्न हो गई हैं. दक्षिण गुजरात के नवसारी और डांग जिले में सुबह से लगातार बारिश हो रही है. तेज बारिश के चलते नवसारी के कुछ इलाकों में बरसाती पानी भरने से लोगों को काफी दिक्कतों का समना करना पड़ा, कई जगहों पर सड़कें बंद कर दी गई हैं.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related