Waqf Bil: अनुराग ठाकुर के आरोप पर खरगे का पुष्पा अंदाज में पलटवार, कहा- अगर बीजेपी मुझे डराना चाहती है, तो मैं कभी नहीं झुकूंगा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Waqf Bil: नई दिल्ली। वक्फ बिल (Waqf Bill) पर हो रही चर्चा के दौरान बुधवार( 02 अप्रैल) को भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने खरगे पर गंभीर आरोप लगाए। अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि खरगे ने कर्नाटक में वक्फ की जमीन हड़पी है। भाजपा सांसद के इस दावे पर कांग्रेस ने लोकसभा में जमकर हंगामा किया।

इसी बीच राज्यसभा में बिल पर हो रही चर्चा के दौरान खरगे ने अनुराग ठाकुर के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने राज्यसभा में कहा, “अगर बीजेपी मुझे डराना चाहती है, तो मैं कभी नहीं झुकूंगा। मैं टूट सकता हूं, लेकिन झुकूंगा नहीं।”

उन्होंने आगे कहा कि उनका जीवन हमेशा संघर्षों और लड़ाइयों से भरा रहा है, लेकिन उन्होंने हमेशा सार्वजनिक जीवन में उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। खरगे ने अनुराग ठाकुर के आरोपों को झूठा और निराधार बताते हुए माफी की मांग की।

मैं टूट सकता हूं, लेकिन झुकूंगा नहीं: खरगे

Waqf Bil: इसी बीच राज्यसभा में बिल पर हो रही चर्चा के दौरान खरगे ने अनुराग ठाकुर के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने राज्यसभा में कहा, “अगर बीजेपी मुझे डराना चाहती है, तो मैं कभी नहीं झुकूंगा। मैं टूट सकता हूं, लेकिन झुकूंगा नहीं।”

उन्होंने आगे कहा कि उनका जीवन हमेशा संघर्षों और लड़ाइयों से भरा रहा है, लेकिन उन्होंने हमेशा सार्वजनिक जीवन में उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। खरगे ने अनुराग ठाकुर के आरोपों को झूठा और निराधार बताते हुए माफी की मांग की।

आरोप साबित हुआ तो इस्तीफा दे दूंगा: खरगे

Waqf Bil: खरगे ने आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि अगर अनुराग ठाकुर अपने आरोपों को साबित नहीं कर सकते, तो उन्हें संसद से इस्तीफा दे देना चाहिए। खरगे ने कहा, “अगर वह साबित कर दें कि वक्फ की किसी भी जमीन पर मेरा या मेरे परिवार का कब्जा है, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।” खरगे ने कहा कि वह इन आरोपों से नहीं डरते क्योंकि वह एक मजदूर के बेटे हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related