SUPREME COURT : Obstruction in CBI probe against CM? SC summons Chief Secretary
रायपुर डेस्क। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू से जुड़े कथित ठेका आवंटन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। CBI ने कोर्ट को बताया कि जांच के लिए जरूरी रिकॉर्ड देने में राज्य सरकार सहयोग नहीं कर रही। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य सचिव और गृह विभाग के प्रधान सचिव को नोटिस जारी कर 24 अगस्त को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है।
DABUR FSSAI NOTICE: डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर लगाई रोक!
अप्रैल में सुप्रीम कोर्ट ने 2015 से 2025 के बीच सार्वजनिक निर्माण कार्यों के ठेकों में कथित पक्षपात की CBI जांच के आदेश दिए थे। कोर्ट ने तब राज्य सरकार को जांच में पूरा सहयोग करने और कोई भी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का निर्देश दिया था। अब CBI की स्टेटस रिपोर्ट के बाद कोर्ट ने अधिकारियों से पूछा है कि आदेश का पालन क्यों नहीं हुआ।
