कर्नाटक विधानसभा की 224 सीट समेत उपचुनाव वाले क्षेत्र में मतदान जारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों के साथ ही उत्तर प्रदेश की दो विधानसभा सीटों और जालंधर की लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी हो रहा है। इनका परिणाम भी 13 मई, शनिवार को आएगा। सभी स्थानों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है। यहां भाजपा, कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी, सपा और बसपा की प्रतिष्ठा दांव पर है।

कर्नाटक में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। राज्य भर में 58,545 मतदान केंद्रों पर कुल 5,31,33,054 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये मतदाता 2,615 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत तय करेंगे। मतदाताओं में 2,67,28,053 पुरुष, 2,64,00,074 महिलाएं और 4,927 अन्य हैं। उम्मीदवारों में 2,430 पुरुष, 184 महिलाएं और एक उम्मीदवार अन्य श्रेणी से हैं। राज्य में 11,71,558 युवा मतदाता हैं, जबकि 5,71,281 दिव्यांग और 12,15,920 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं।

जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। यहां आम आदमी पार्टी के साथ ही भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल की प्रतिष्टा दांव पर है। पंजाब विधानसभा में सत्ता में होने के बावजूद आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से आए कांग्रेस से पूर्व विधायक रहे सुशील रिंकू पर दांव खेला है।

उत्तर प्रदेश में रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। दोनों सीट पर भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) और समाजवादी पार्टी में सीधा मुकाबला है। बसपा ने इस चुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है, जबकि कांग्रेस सिर्फ छानबे सीट पर चुनाव लड़ रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CRIME NEWS: रिटायर अफसर को गोलियों से भूना, मौत

CRIME NEWS: Retired officer gunned down, dies     CRIME NEWS: बिहार...

UP POLITICS: अखिलेश से बगावत, योगी का थामा दामन! 

UP Politics: Rebellion against Akhilesh, love for Yogi!   UP POLITICS:...

SIR CONTROVERSY: SIR के खिलाफ SC पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी

SIR Controversy: Asaduddin Owaisi moves Supreme Court against SIR.   SIR...

CG BJP LIST: निखिल बानी को मिली नई जिम्मेदारी

CG BJP List: Nikhil Bani gets new responsibility.     CG BJP...