Vikram Misri New foreign secretary : जानिए कौन है विक्रम मिसरी जिन्होंने संभाला विदेश सचिव का जिम्मा

Date:

Vikram Misri New foreign secretary : अनुभवी राजनयिक विक्रम मिसरी ने आज भारत के नए विदेश सचिव का पदभार संभाल लिया है। 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी मिसरी ने विनय क्वात्रा का स्थान लिया। 7 नवंबर 1964 को श्रीनगर में जन्में विक्रम मिसरी चीन के विशेषज्ञ माने जाते हैं। मिसरी ने ऐसे समय में महत्वपूर्ण पदभार संभाला है, जब भारत पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद के बाद चीन के साथ अपने ठंडे संबंधों सहित विभिन्न विदेश नीति चुनौतियों से निपटने की कोशिश कर रहा है।

तीन प्रधानमंत्रियों के निजी सचिव भी थे विक्रम मिसरी

Vikram Misri New foreign secretary : बता दें कि मिसरी अपने पिछले कार्यभार में उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में कार्यरत थे। उन्हें तीन प्रधानमंत्रियों इंद्र कुमार गुजराल, मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी के निजी सचिव के रूप में सेवा करने का दुर्लभ गौरव प्राप्त है। उप एनएसए के रूप में नियुक्त होने से पहले, मिसरी ने 2019-2021 तक चीन में भारत के राजदूत के रूप में कार्य किया।

गलवान में झड़प के बाद निभाई थी अहम भूमिका

Vikram Misri New foreign secretary  : माना जाता है कि जून 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़पों के बाद भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ने के बाद मिसरी ने बातचीत में अहम भूमिका निभाई थी। गलवान घाटी में भीषण झड़प के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में खटास आ गई थी, जिसे दशकों में दोनों देशों के बीच आई बड़ी दरार माना जाता है।

अपने शानदार करियर में मिसरी ने स्पेन (2014-2016) और म्यांमार (2016-2018) में भारत के राजदूत के रूप में भी काम किया, इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान, अमेरिका, जर्मनी, बेल्जियम और श्रीलंका सहित कई भारतीय मिशनों में भी काम किया।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BJP का मिशन बंगाल : कल सिंगुर में हुंकार भरेंगे PM मोदी, मिलेंगी830 करोड़ की परियोजनाएं

कोलकाता। विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल दौरे के दूसरे...

BJP MEETING : नितिन नबीन से मिले नरेश गुप्ता

BJP MEETING : Naresh Gupta met Navin नई दिल्ली। दिल्ली...