VIKAS UPADHYAY : त्योहार पर ट्रेनें रद्द, अडानी प्रेम में फंसी मोदी सरकार – विकास उपाध्याय

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

VIKAS UPADHYAY : Trains cancelled on festivals, Modi government trapped in Adani’s love – Vikas Upadhyay

रायपुर। दीपावली जैसे बड़े त्यौहार के बीच ट्रेनों के रद्द होने को लेकर कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “रेल विभाग का अडानी प्रेम फिर सामने आया है, पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर मालगाड़ियां चलाई जा रही हैं।”

उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछले 11 सालों से बुलेट ट्रेन का सपना दिखा रही है, लेकिन आज तक साधारण पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें भी ठीक से नहीं चला पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में नवंबर और दिसंबर के दौरान कई ट्रेनों को लगातार रद्द किया गया है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा, “हिंदू केवल वोट बैंक बनकर रह गए हैं। भाजपा की सरकार त्यौहारों के समय भी जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है।” उन्होंने आगे कहा कि रेल मंत्रालय छत्तीसगढ़ रेल मंडल से अरबों की कमाई करता है, लेकिन राज्य को हमेशा नजरअंदाज किया जाता है।

विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि रेल किराए में बढ़ोतरी तो कर दी गई है, पर सुविधाओं में कोई सुधार नहीं हुआ है। वहीं भाजपा के सांसद और मंत्री भी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि भाजपा सरकार आम जनता की नहीं, बल्कि अडानी जैसे उद्योगपतियों की सेवा में लगी हुई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related