House arrest of Nanki Ram Kanwar: ननकी राम कंवर के हाउस अरेस्ट पर टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, कहा- पूर्व गृहमंत्री को हाउस अरेस्ट करना दुर्भाग्यपूर्ण

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

House arrest of Nanki Ram Kanwar: सरगुजा। छत्तीसगढ़ की राजनीति में शनिवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर को रायपुर के गहोई भवन में हाउस अरेस्ट कर दिया गया। इस पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है।

 

टीएस सिंहदेव ने कहा कि यह एक विडंबना ही है कि पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर को हाउस अरेस्ट किया गया है। वे छत्तीसगढ़ के नागरिक के रूप में केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत करते। केंद्रीय गृहमंत्री के छत्तीसगढ़ में रहते हमारे प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री को हाउस अरेस्ट कर लिया जाता है। उन्हीं के दल के पूर्व गृहमंत्री इतने सीनियर जनप्रतिनिधि को वर्तमान बीजेपी की ही सरकार नजरबंद करके रखती है, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। ननकी राम कंवर अपनी बातों को रखने में हिचकिचाते नहीं हैं।

धरना देने रायपुर पहुंचे थे कंवर
जानकारी के मुताबिक, ननकी राम कंवर मुख्यमंत्री निवास के बाहर कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग को लेकर धरना देने रायपुर पहुंचे थे। लेकिन इससे पहले ही पुलिस और प्रशासन ने उन्हें गहोई भवन में रोक दिया। सुबह से ही एसडीएम और पुलिस अधिकारी भवन के बाहर तैनात रहे और मेन गेट पर ताला जड़ दिया गया।

कंवर के साथ उनके पीएसओ और समर्थक भी अंदर मौजूद थे। समर्थकों ने गेट खोलने की मांग की, लेकिन प्रशासन नहीं माना। यहां तक कि कंवर गेट कूदकर बाहर निकलने की कोशिश भी करते रहे। दिनभर गहोई भवन के बाहर भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उनके बेटे संदीप कंवर ने भी पिता को समझाने की कोशिश की। लेकिन ननकी राम कंवर अपने फैसले पर अड़े रहे।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लिख चुके हैं पत्र
ननकी राम कंवर लंबे समय से कोरबा कलेक्टर पर कई आरोप लगा रहे हैं। वे पहले ही मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र लिख चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि कलेक्टर को नहीं हटाया गया तो वे 4 अक्टूबर से धरने पर बैठेंगे।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related