कवर्धा: उपमुख्यमंत्री और कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने कवर्धा स्थित विधायक कार्यालय में 17 कबीर कुटियों को भजन, सत्संग और कीर्तन के लिए 25-25 हजार रुपए की दर से कुल 4.25 लाख रुपए का चेक वितरित किया। यह राशि कबीरपंथ से जुड़े धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वाद्ययंत्र खरीदने के लिए दी गई।
कबीर कुटियों ने पहले वाद्ययंत्रों की जरूरत के लिए आवेदन किया था। उपमुख्यमंत्री ने इसे ध्यान में रखते हुए यह राशि तुरंत उपलब्ध कराई, ताकि धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम अच्छे से चल सकें।
इस अवसर पर राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के सदस्य भगत राम पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

